Loading...
अभी-अभी:

बेकरी संचालक के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, अप्राकृतिक संबंध बना हत्या का कारण

image

Oct 9, 2017

धार : औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के मैकेनिक नगर में विकलांग बेकरी संचालक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। 7 अक्टूबर को मृतक गोलू की लाश उसकी ही बेकरी के पीछे बने कमरे में मिली थी। पीथमपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाई करते हुए हत्या की गुत्थी 24 घंटे में सुलझा कर आरोपी को धर दबोचा हैं।  

पीथमपुर के मैकेनिक नगर में 32 वर्षीय बेकरी संचालक गोलू की बेकरी के ही पीछे कमरे में लाश मिलने की घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे में ही कातिल को ढूंढ निकाला और हत्या के कारणों का पर्दा फाश कर दिया।

इस पूरे मामले में पुलिस ने मृतक की बेकरी पर ही काम करने वाले उसके नौकर कुंदन शाह को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की माने तो मृतक और उसके नौकर ने 6 अक्टूबर शुक्रवार की रात जमकर शराब पी और बेकरी के पीछे ही बने कमरे में पार्टी की बाद में शराब अधिक पी लेने के चलते दोनों वहीं सो गए।

रात में मृतक गोलू ने आरोपी कुंदन से बुरी नियत से छेड़छाड़ की और जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर दोनों की बीच जमकर हाथापाई भी हुई। हाथापाई के दौरान आरोपी कुंदन ने मृतक गोलू के सिर पर लोहे के पल्टे से 2 - 3  वार कर दिये और फरार हो गया। इस पूरी घटना की सूचना पर पीथमपुर पुलिस तत्काल हरकत में आई और जरूरी साक्ष्य जुटाकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।