Loading...
अभी-अभी:

जानिए, शंखनाद से जुड़ी रहस्यमयी बातें

image

Jan 18, 2018

घर में प्रतिदिन शंखनाद करने से कई प्रकार की समस्याओंका निवारण किया जा सकता है। जिस घर में शंख होता है उस घर से दुख, दरिद्रता और बीमारियां कोसों दूर रहती है। आइए आपको बताते है कि शंखनाद करने के क्या हैं लाभ— शंख का जल बहुत ही पवित्र माना जाता है और इस जल से शिव, लक्ष्मी आदि का अभिषेक करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। मोती शंख एक बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का शंख माना जाता है। इसे घर में रखने से धन-संपत्ति बढ़ने लगती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है। धन वृद्धि के उद्देश्य से बात की जाए तो पूजा करने के बाद उस शंख को लाल कपड़े में लपेट कर अपनी दुकान की या घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपकी जेब व तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी। घर में सुबह-सुबह पूजा के बाद शंखनाद करने से आपके घर में जो भी व्यक्ति खांसी, पीलिया, ब्लडप्रेशर, दमा आदि से ग्रसित है तो इसकी आवाज से इन बीमारियों से निजात मिलना संभव है।