Loading...
अभी-अभी:

नारियल से कैसे करें शुगर कंट्रोल

image

Jan 18, 2018

नारियल तेल की मालिश त्वचा तथा बालों के लिए बहुत अच्छी होती है। नारियल तेल की मालिश से मस्तिष्क भी ठंडा रहता है। आइए नारियल से जुडे कुछ फायदों की बात करें। इससे अग्नाशय में एंजाइम के निर्माण की क्षमता बढ़ती है और साथ ही ये हमारे शरीर में इन्सुलिन के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। सुबह नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं। वहीँ नारियल के तेल सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। बालों में रूसी की समस्या के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी से छुटकारा मिलता है। सिरदर्द के लिए नारियल तेल में बादाम को मिलाकर और बारीक पीसकर सिर पर लेप लगाना चाहिए। इससे सिरदर्द में तुरंत आराम होता है।