Loading...
अभी-अभी:

बारिश के मौसम में फायदेमंद होता है दही का सेवन पर भूल कर भी न करें रात में इसका सेवन

image

Aug 8, 2018

दही हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है पर ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि बारिश के मौसम में दही का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है पर हम आपको बता दें कि आपका ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है बारिश के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है अगर आप इस मौसम में दही का सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत हो जाती है इस बात का हमेशा ध्यान रखें की रात में भूलकर भी दही का सेवन ना करें हमेशा दिन में दही का सेवन करें।

1- दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक गुण मौजूद होते हैं जो डायरिया और फूड पॉइजनिंग की समस्या में फायदेमंद होते हैं।

2- अगर आपको भूख न लगने की समस्या है तो रोजाना दही का सेवन करें रोजाना दही का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत हो जाती है और भूख न लगने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

3- दांतो के लिए भी दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है रोजाना दही का सेवन करने से दांतों में कीड़े लगने की समस्या नहीं होती है और सांसों की दुर्गंध से भी छुटकारा मिलता है।

4- रोजाना दही का सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और साथ ही पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं।

5- दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिसके कारण इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत हो जाती हैं।

6- दिमाग के लिए दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है अगर आपको तनाव की समस्या रहती है तो रोजाना दही का सेवन करें

7- दुबलेपन की समस्या को दूर करने के लिए दही में बादाम और किशमिश मिलाकर खाएं ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपका वजन बढ़ने लगेगा।