Loading...
अभी-अभी:

इन पौधों को लगाएं अपने घरों में तो कभी नहीं आयेंगे मच्छर

image

Sep 5, 2018

मानसून एक तरफ हमारे मन और तन को ठंडक पहुंचाकर राहत देता है वहीं दूसरी ओर कई बीमारियों को भी न्यौता देता है मानसून में मच्छर पैदा हो जाते है जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां होती है। वैसे तो घर में पेड़-पौधों से मच्छर-मक्खी आते है लेकिन आपको यहां कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे है जिन्हें घर में लगाने से मच्छर नहीं आएंगें।

सिट्रोनेला ग्रास

इस ग्रास से सिट्रोनेला ऑयल निकलता है इस ग्रास से डेगूं पैदा करने वाले एडीज मच्छर घर में नहीं घूस पाते इस ऑयल की स्मेल से वे दूर होते हैं। साथ ही इस ऑयल को मोमबत्तियों, परफ्यूम्स, लैम्प्स आदि हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है।

तुलसी

तुलसी हर घर में लगाई जाती है ऐसा कहा जाता है कि तुलसी का पौधा घर में लगाने से खुशहाली होती है इसके अलावा आपको बता दें कि तुलसी के पौधों की खुशबू से मच्छर दूर रहते हैं।

लैवेंडर

इसे घर में खास तौर पर मच्छर भगाने के लिए लगाया जाता है। केमिकल फ्री मॉस्किटो सोल्युशन बनाने के लिए लैवेंडर ऑयल को पानी में मिलाकर सीधे स्किन पर लगा सकते हैं यह पौधा घर में आसानी से लग जाता है।

गेंदा

घरों में गेंदे के फूल खूबसूरती के लिए तो लगाए ही जाते है साथ ही गेंदे के फूल से निकलने वाली गंध से मक्खी-मच्छर कोसों दूर रहते हैं। गेंदें के पौधे अफ्रीकन और फ्रेंच दो तरह के होते है। इसके अलावा रोजमेरी भी प्राकृतिक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है इसे जैतून के तेल के साथ मिलाकर लगाया जाता है।