Loading...
अभी-अभी:

मनचाही मनोकामना प्राप्ति के लिए आज करें भगवान शिव की पूजा 

image

Apr 23, 2018

सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है और इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आपको बता दें कि अगर इस दिन कुछ खास चीजें भगवान शिव को अर्पित की जाएं तो इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

भगवान शिव को सोमवार के दिन कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए इसके बारे में शिवपुराण में भी बताया गया है। वहीं भोलेनाथ पर कौनसी चीज चढ़ाने से किस लाभ की प्राप्ति होती है इसके बारे में भी बताया गया है आइए जानते हैं इसके बारे में।

धन प्राप्ति के लिए भगवान शिव पर सोमवार के दिन चावल चढ़ाने चाहिए।

घर में सुख और समृद्धि बनी रहे इसके लिए सोमवार के दिन भोलेनाथ को जौ अर्पित करें। 

संतान सुख की प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव को गेहूं अर्पित करने चाहिए।

तेज दिमाग के लिए भगवान शिव पर सोमवार के दिन शक्कर मिला दूध चढ़ाएं। 

मोक्ष की प्राप्ति के लिए भगवान शिव को गंगा जल चढ़ाएं।

यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।