Loading...
अभी-अभी:

क्या होनी चाहिए आपकी डाइट ब्लड ग्रुप के अनुसार 

image

Apr 24, 2018

अच्छे स्वास्थ्य के लिए योगा और जिम तो सभी करते हैं लेकिन उससे भी जरूरी चीज है खानपान। संतुलित भोजन करना हेल्थ के लिए अच्छा होता है साथ ही शरीर को फिट भी रखता है। सभी लोगों की इम्यूनिटी पावर अलग-अलग होती है। सभी लोगों का ब्लड ग्रुप भी अलग होता है।

ब्लड में कुछ ऐसे एंटीजन मार्कर होते है जो भोजन को पचाने में मदद करते है। ये एंटीजन ब्लड ग्रुप के अनुसार सभी में डिफ्रेंट होते हैं। इसलिए फूड एक्सपर्ट के अनुसार सभी ब्लड ग्रुप के लोगों की डाइट भी उसके अनुसार होनी चाहिए। जो भी पर्टीकुलर ब्लड ग्रुप को सूट करें वो भोजन करना चाहिए। ये डाइट आपको हमेशा सेहतमंद बनाए रखेगी।

ब्लड ग्रुप बी- इस ग्रुप वाले लोगों के पास भोजन की काफी वैरायटीज होती है। क्योंकि इनके ब्लड में कई तरह के भोजन को पचाने की शक्ति होती है। इन्हें लगभग सभी तरह का भोजन सूट करता है। ये लोग नॉनवेज और वेज दोनों तरह का भोजन ले सकते है। ध्यान रखने की बात यह है कि दोनों समय अलग-अलग डाइट लें। अगर सुबह वेज खाया है तो शाम को नॉनवेज खा सकते हैं। वहीं अगर दिन में मीट लिया है तो शाम में वेजीटेबल खाएं।

ब्लड ग्रुप ए– इस ग्रुप के लोगों को वेजिटेबल अधिक खाना चाहिए। नॉनवेज को अवॉइड करना चाहिए। वेज में हरी सब्जियां, अनाज, बींस अंकुरित भोजन को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके अलावा फल, ड्राई फ्रूट्स और ब्रेड, नूडल्स, चाइनीज फूड्स, डिनर रोल, बर्गर भी खा सकते है।