Loading...
अभी-अभी:

गर्मियों में पानी की कमी को किन तरीकों से करें दूर, जानिए!

image

Feb 18, 2018

गर्मी का मौसम आने वाला है और इसके साथ ही पानी हमारे लिए बहुत ही जरूरी हो गया है।आपको बता दें गर्मी आते ही हमें पानी की काफी आवश्यकता होती है। पानी हमारे शरीर के स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में पानी की कमी होने से हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों के होने का खतरा हो सकता है। भरपूर मात्रा में पानी के सेवन से हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और आपका शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। 

लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि आप केवल पानी पीकर ही अपने शरीर में पानी की कमी को पूरा करें, कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का काम करती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फल और सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

सबसे पहले खीरे की अगर बात करें तो खीरा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इस में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का काम करते हैं। इसके अलावा अगर आप को कब्ज़ की समस्या है। तो आप के लिए जीरे का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

स्टार फ्रूट का स्वाद खट्टा होता है, अगर आप स्टार फ्रूट का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इस में भरपूर मात्रा में विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।

पालक सेहत के लिहाज से बहुत ही पौष्टिक आहार होता है। हमारे शरीर में आयरन पोटेशियम और फाइबर की कमी को भी पूरा करता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है।