Loading...
अभी-अभी:

सैनिक के पद पर महिलाओं की भर्ती

image

Apr 25, 2019

सेना पुलिस में सैनिक के पद पर महिलाओं की भर्ती के लिए भारतीय थलसेना पहली दफा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ करने जा रही है। इस परियोजना का थलसेना प्रमुख का प्रभार संभालते ही जनरल बिपिन रावत ने प्रस्ताव रखा था, जिसे रक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में हरी झंडी दिखा दी गई है। इसी बीच सेना की तरफ से महिलाओं के लिए जनरल ड्यूटी में सैनिक के रूप में भर्ती के लिए अधिसूचना आज यानी 25 अप्रैल, 2019 को जारी की जाएगी।

इस भर्ती के बारे में सूचना भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy।nic।in पर उपलब्ध रहेगी। इसमें भर्ती के लिए आवेदन 25 अप्रैल, 2019 से आरंभ हो रहा है। आवेदन की आखिरी तारीख 8 जून, 2019 है। अभ्यर्थियों को पहले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा, जिसके बाद फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) लिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 100 पदों को पर नौकरियां दी जाएंगी। 

भर्ती के लिए आयु सीमा: भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा कम के कम साढ़े 17 साल और अधिक से अधिक आयु 21 साल होनी चाहिए। 

इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता: प्रत्येक विषय में 33-33 प्रतिशत या कुल मिलाकर 45 प्रतिशत नंबरों के साथ 10वीं पास हो या फिर इसके समकक्ष शिक्षा प्राप्त की हो।