Loading...
अभी-अभी:

छठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

image

Nov 14, 2017

सूरजपुर : भटगांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। जहां एक 35 साल के युवक ने गांव के ही छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से जबरन दुष्कर्म कर मारपीट किया, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं गंभीर हालत में पीड़ित छात्रा को छोड़कर भाग गया। दरअसल सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद पीड़ित छात्रा घर से कुछ दूर ही मैदान में गई हुई थी। जहां आरोपी उपेन्द्र ने जबरन उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद घायल हालत में पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जहां परिजन उसे भटगांव थाने लेकर पहुंचे।

पीड़िता की हालत गंभीर देखते हुए भटगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद पीड़िता को घर भेज दिया गया। फिलहाल पीड़िता की स्थिति ठीक है। वहीं ग्रामीणों में पूरे घटना के बाद से रोष है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा करती नजर आ रही है।