Loading...
अभी-अभी:

जंगल के राजा को ठंड से बचाने प्रशासन ने किए इंतजाम

image

Jan 11, 2018

**दुर्ग**। इन दिनों पूरे देश में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं, दुर्ग जिले में पिछले 10 दिनों से जोरदार कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। पारा इन दिनों 6 डिग्री तक जा पहुंच गया है। ठंड का प्रकोप इतना है कि जंगल के राजा को भी अब ठंड लगने लगी है। जंगल का राजा शेर भी ठंड से परेशान है,जिसके चलते प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की है। **वर्तमान में हैं यहां 6 शेर...** ठंड को देखते हुए मैत्री गार्डन में जानवरों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। भिलाई के मैत्री गार्डन में सैकड़ों जानवर हैं जिसमे चिड़िया तोता से लेकर वाइट टाइगर तक मौजूद हैं। वर्तमान में 6 शेर इस बाग की शोभा बढ़ा रहे हैं, तो वही सर्दियों के मौसम में शेरों को परेशानी न हो इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है। शेरों के पिंजरे के बाहर अंगेठी(अलाव) जलाया जा रहा है, जिससे उन्हें मौसम की मार ना झेलनी पड़े। ठंड के चलते रोज सुबह और रात को अलाव जलाकर उन्हें राहत देने की कोशिश की जा रही है ,ग़ौरतलब है ठंड के मौसम में शेरों को काफी तकलीफ होती है, जिसे देखते हुए जू-प्रबंधन द्वारा ये फैसला लिया गया है।