Loading...
अभी-अभी:

महिला मोर्चा की शुरू हुई प्रदेश कार्यकारिणी बैठक

image

Oct 13, 2017

धमतरी : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ गुरुवार देर शाम को हुआ। ये बैठक शहर के अग्रसेन भवन में हो रहा हैं, जिसमें पहले दिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम प्रताप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूजा विधानी पहुंचे थे।

बैठक में कई सारी मुद्दों को लेकर चर्चाएं हुई, जिसमें आगामी चुनाव भी शामिल था। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद पूरे देश में कांग्रेस का सफाया हुआ हैं।

इसके साथ ही देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगा हैं, जिससे अब आमजनों को फायदा हो रहा हैं। वहीं मौजूदा वक्त में कांग्रेस प्रदेश और केन्द्र सरकार की आलोचना कर रही हैं, सरकार को नीचे गिराने के लिए हैं, लेकिन देश और छत्तीसगढ़ की जनता को चुने हुए भाजपा सरकार पर पूरी तरह से विश्वास हैं।

जिसका नतीजा हैं कि देश के 70 फिसदी जगहों पर भाजपा की सत्ता हैं। धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम गरीबी दूर करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिससे लगातार विकास भी हो रहा हैं और आने वाले चुनाव में निश्चित ही भाजपा की सरकार बनेगी।