Loading...
अभी-अभी:

वाहन चेकिंग के दौरान 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार

image

Nov 12, 2017

जगदलपुर : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच लाख का गांजा जब्‍त किया।  पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक गाड़ी भी जब्‍त की है। बीते एक महीने के दौरान केशकाल पुलिस की गांजा तस्करों के खिलाफ ये चौथी कार्रवाई है।

कोंडागांव के एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने बताया कि केशकाल पुलिस को ओडिशा से गांजा तस्करी कर लाए जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर केशकाल पुलिस ने एनएच 30 पर एमसीबी पाइंट लगाया था। वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में अलग-अलग पैकेट में रखा गया एक क्विंटल से अधिक का गांजा पाया गया, जिसे जब्‍त कर लिया गया।

उन्‍होंने बताया कि जब्‍त गांजे की बाजार में कीमत करीब सात लाख रुपए है। पकड़े गए तीनों आरोपी ओडिशा से गांजा तस्करी कर मध्यप्रदेश में ले जाकर बेचने की फिराक में थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।