Loading...
अभी-अभी:

पति के अवैध संबंधों के शक में पत्नी की आत्महत्या

image

Mar 21, 2017

अंबिकापुर। पति के अवैध संबंधों के शक में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मामला अंबिकापुर के दरिमा थाने के नवापारा कला की है। जानकारी के मुताबिक बिशनू राम अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखता था। इस शक के चलते पत्नी मधु और पति बिशनू के बीच अकसर विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों में आपसी विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी मधु ने फांसी का फंदा बनाकर खुद को आत्महत्या कर ली। घटना की जानकरी मिलते ही दरिमा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।