Loading...
अभी-अभी:

कफन पहना कर छजकां के युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

image

Jul 27, 2017

कोरबा : जिले में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के द्वारा छत्तीसगढ़ में हो रहे भ्रष्ट्राचार को लेकर प्रदर्शन किया गया हैं। इस दौरान निहारिका स्थित सुभाष चौक के पास प्रदर्शन करते युवाओं को कफन पहनाने की कोशिश की गई, लेकिन इससे पहले ही मौजूद पुलिस के जवानों ने कफन छीन लिया।

छजकां के जिलाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों मिलकर छग को लूटने में लगे हैं। पहले पैसे को लूटा, अब जमीन लूटने का मामला लगातार सामने आ रहा हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल पर पहले ही शासकीय भूमि हड़पने का आरोप हैं और अब भाजपा सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के परिजन पर भी वन विभाग के जमीन को लेने का आरोप हैं। इसके विरोध में छजकां निंदा प्रस्ताव पारित करता हैं।