Loading...
अभी-अभी:

किसान देश के रीढ़ की हड्डी हैं, उसकी मौत दुखद : प्रभात झा

image

Jun 26, 2017

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का ने अपने बयान में कहा है कि किसान देश के रीढ़ की हड्डी हैं, उसकी मौत दुखद है। दुनिया का सबसे कठिन काम है खेती करना। किसान देश का पेट भरने का काम करता है। किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए जनजागरण करने की जरूरत है। सरकार से ज्यादा समाज की जिम्मेदारी है कि किसानों को जागरूक करें कि आत्महत्या नहीं करनी चाहिए। इस काम में सरकार के साथ समाज की जिम्मेदारी होनी चाहिए। वो समाज ही क्या जो सरकार पर नियंत्रण न कर सके। किसान की मौत से राष्ट्र का नुकसान होता है। गरीबी का मतलब ये नहीं है कि हम मौत को गले लगा ले। छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्जमाफी के सवाल पर प्रभात झा ने कहा- प्रदेश में जीरो फीसदी पर ब्याज मिल रहा है। लेकिन महाजन से जो किसान ब्याज लेते हैं, उनके निजी जीवन में सरकार क्या करेगी ? मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की यही मंशा है कि किसानों के चेहरे में मुस्कान बनी रहे।