Loading...
अभी-अभी:

गणेश प्रतिमा को खंडित करने वाला नक्सली गिरफ्तार

image

Nov 7, 2017

दंतेवाड़ा : ढोलकल पहाड़ी पर स्थित गणेश प्रतिमा को खंडित करने वाले नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गणेश प्रतिमा को गिराने की बात कबूल की है। जानकारी के अनुसार लिंगूराम कुंजाम नक्सलियों के दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस) का अध्यक्ष है। इस पर कामालूर आगजनी सहित आधा दर्जन से अधिक बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी नक्सली के पास से आपत्ति जनक सामग्री भी बरामद की है।

बता दें कि 25 जनवरी 2017 में बैलाडिला की सबसे ऊंची चोटी पर विराजित पुरा महत्व की गणेश प्रतिमा को नीचे खाई में गिरा दिया गया था, जिसके 56 टुकड़े हुए थे। पुरातत्वविद् अरुण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कई दिनों की तलाश के बाद प्रतिमा के टुकड़े जुटाकर केमिकल ट्रीटमेंट से जोड़ने के बाद उसे पहाड़ी पर दोबारा स्थापित किया गया है।