Loading...
अभी-अभी:

चौकी के सामने से महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म, ऑटो चालक सहित साथी गिरफ्तार

image

Aug 3, 2017

दुर्ग : अंजोरा चौके थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। जहां पीड़ित महिला अंजोरा पुलिस चौकी के पास खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान महिला को चालक और उसके दोस्त ने घर छोड़ने का झांसा दिया। महिला को घर के रास्ते न ले जाकर दुर्ग बाइपास रोड की ओर ले गए। उसके बाद ऑटो चालक संतोष साहू और उसके दोस्त समिश चौहान ने महिला को हवस का शिकार बना लिया। दोनों आरोपियों ने देर रात दुष्कर्म करने के बाद महिला को उसी स्थान पर छोड़ कर फरार हो गए। जिसके बाद महिला पैदल चलकर अपने घर पहुंची और घटना की जानकरी अपने पति को दी। जिसके बाद पीड़ित महिला अपने पति के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।

पुलिस ने मामले को गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद आरोपियों ने बताया कि पहले खुद शराब का सेवन किया, उसके बाद महिला को भी जबरदस्ती शराब पिलाकर पूरी घटना को अंजाम दिया हैं। बहरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया हैं। साथ ही घटना में उपयोग ऑटो को भी जब्त कर लिया हैं, लेकिन पुलिस के लिए एक सवालिया जरूर खड़े हो रही हैं कि आरोपी इस कदर बेखौफ हैं कि महिला का पुलिस चौकी के पास से ही अपहरण कर लिया गया और पुलिस के नाक के नीचे हैवानियत की घटना को अंजाम दिया हैं और हमेशा चौकन्ना रहने वाली पुलिस को इस घटना की खबर भी नहीं लग पाई।