Loading...
अभी-अभी:

जन आक्रोश सभा में सरकार पर बरसे भूपेश

image

Aug 29, 2017

बेमेतरा : गायों की मौत बेरला कांड जैसे मुद्दों पर मचे सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित जन आक्रोश सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने सरकार पर जमकर  हमला बोला।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार में हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा गौशाला घोटाला हुआ हैं। जो जांच आयोग बनाया गया हैं, उसमें जांच के कई बिन्दु को लिया ही नहीं गया हैं। इसके साथ ही कहा कि बारगांव में पुलिस रेप के पीड़िता के इज्जत का सौदा करती हैं। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद महिलाओं ने पत्थर अपने हाथ में उठाया, वो ठीक था। स्थानीय विधायक पर भी जमकर बरसे कहा कि उसका रिश्तेदार रेप व हत्या के जुर्म में जेल में हैं।

हमारे कांग्रेस के कार्यकताओं को जबरन पुलिस ने गैर जमानती धारा लगाकर जेल भेज दिया हैं। अगर पुलिस उनके खिलाफ लगाए धारा वापस नहीं लेती हैं, तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में प्रदेश के आला नेताओं ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूरे शहर को छावनी में तबदील कर दिया गया हैं और भारी पुलिस बल अन्य जिलों से बुलाया गया।