Loading...
अभी-अभी:

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

image

Jul 25, 2017

जशपुर : दिव्यांग युवती को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी राजेश राम को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

एक दिन पहले कुनकुरी थाने पहुंची एक दिव्यांग युवती ने अपने साथ हुए धोखे की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार गांव के युवक ने पहले तो अकेले पाकर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर उसकी लाचारी का फायदा उठाते हुए कई बार यौन शोषण किया। जब लड़की गर्भवती हो गई तो युवक ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद भी पीड़िता ने गर्भ में पल रही बच्ची को मुम्बई के एक अस्पताल में जन्म दिया और बच्ची को गांव लेकर वापस आई।

इसके बाद सामाजिक बैठक में जब आरोपी सुरेश राम ने पीड़िता और नवजात बच्ची को अपनाने से मना कर दिया तो पीड़िता ने कुनकुरी थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म का जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। अब आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुका हैं।