Loading...
अभी-अभी:

धान मिंजाई के दौरान थ्रेशर मशीन से कटा किसान का हाथ

image

Nov 21, 2017

कांकेर : थ्रेशर मशीन से धान की मिंजाई के दौरान एक मजदूर का हाथ थ्रेसर मशीन में फंस कर कट गया। घायल युवक को संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दुर्गूकोंदल क्षेत्र के कोदापाखा गांव में रमेश कुमार नरेटी अपने खलिहान में धान की मिंजाई कर रहा था। उसके साथ और कई मजदूर धान की मिंजाई कर रहें थे। इसी दौरान डांगरा गांव के रहने वाले नरसूराम मंडावी का दाहिना हाथ थ्रेशर मशीन में फंस गया। साथी मजदूरों ने मशीन बंद किया, लेकिन नरसू मंडावी बुरी तरह से घायल हो गया। उसे संजीवनी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।