Loading...
अभी-अभी:

न्यायालय परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से वार

image

Apr 8, 2017

बिलासपुर। न्यायालय परिसर में ही एक सनकी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। जानकारी के मुताबिक पत्नी कुटुम्ब न्यायालय में पेशी होने के लिए आई थी, आपसी विवाद के चलते पती आनंद जांगड़े ने पत्नी पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आनंद जांगड़े गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी किरण जांगड़े को बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्जकर जाँच में जुटी है।