Loading...
अभी-अभी:

परिवार की हत्या कर, फांसी पर झूला किसान

image

Jul 3, 2017

बालोद : जिले के गुंडरदेही ब्लॉक स्थित ग्राम देवरी में एक किसान अपने परिवार को मौत के घाट उतारकर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी लगते ही गांव में सनसनी फैल गयी। आरोपी किसान का नाम गोविंद राम देशलहरे(45) हैं। मृतक आरोपी ने अपने 3 बच्चे और पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया और खुद फांसी पर झूल गया। पुत्र जीतेश, बेटी पल्लवी और पत्नी दुर्गा बाई की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना में बड़ी बेटी शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही घायल की दादी घर के अंदर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल शालिनी को गुंडरदेही अस्पताल ले गयी। जिसे इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेजा गया हैं। घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय मृतक आरोपी की भांजी योगेश्वरी भी घर में मौजूद थी। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और बारी-बारी से सभी को मौत के घाट उतार कर खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले में मृतक की भांजी और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही हैं। पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि आरोपी किसान पहले भी आत्हत्या की कोशिश कर चुका हैं। इस बात का पता लगाया जा रहा हैं कि आखिर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के पीछे क्या वजह थी। क्या किसान कर्जे में था और किसी के दबाव में था या कोई पारिवारिक विवाद। जिसकी वजह से उसने इतना खौफनाक कदम उठाया।