Loading...
अभी-अभी:

फुटकर व्यापारियों से निगम कर रहा अवैध वसूली

image

Nov 18, 2017

धमतरी : इन दिनों डरा धमका कर फुटकर व्यापारियों से जमकर अवैध वसूली की जा रही है। मामला नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे दुकान लगाने सहित छोटे-छोटे व्यापार से जुड़ा है। जहां दुकान लगाने के एवज में निगम के कर्मचारियों द्वारा व्यापरियों से करीब 1 हजार से लेकर 2 हजार रुपए तक की पर्ची काटी जा रही है।

वहीं विरोध करने पर नगर निगम अमला द्वारा व्यापारियों को डराया धमकाया जाता है। आये दिन निगम कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से खफा फुटकर व्यापारियों ने आखिरकार इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री रमशीला साहू से की है। वहीं व्यापारियों को परेशान करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल शहर के अलग-अलग जगहों में छोटे-छोटे व्यापारी अपनी दुकान लगाते है और व्यापार कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है, लेकिन कुछ दिनों से नगर निगम द्वारा शहर को व्यवस्थित करने के लिए अभियान छेड़ दिया है और सड़क किनारे मौजूद अस्थायी दुकानों को हटाया जा रहा है।

जिससे स्थानीय व्यापारी नाराज है। व्यापारियों की माने तो वे गरीब है और छोटे-छोटे काम व्यापार है, लेकिन नगर निगम के कर्मचारी डरा धमकाकर उनसे वसूली कर रहे है। वहीं नगर निगम के व्यवहार से उनके सामने अब भरण पोषण की समस्या हो गई है। शिकायत बाद प्रभारी मंत्री रमशिला साहू ने इस प्रकार के दुर्व्यवहार को गलत बताया है। दोषियों पर कार्यवाई करने के निर्देश भी दिए है।