Loading...
अभी-अभी:

बसपा ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

image

Nov 21, 2017

जांजगीर/चाम्पा : जिले के जैजैपुर में विभिन्न मांगों को लेकर बसपा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश की भाजपा सरकार की रीति नीति और प्रशासनिक अधिकारियों पर बेलगाम और लापरवाही का आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जैजैपुर में धरना प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर अपने कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी आज अपने कार्य और कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे है। जिसके चलते आज क्षेत्र की जनता मजदूर, किसान, नौजवान सभी परेशान हैं।

विधायक चंद्रा ने कहा कि पिछले चुनाव में प्रदेश की सरकार ने किसानों से वादा किया था कि किसानों का धान 21 सौ रुपए की समर्थन मूल्य और 300 सौ रुपये बोनस दिया जायेगा, लेकिन चुनाव जीतने के बाद प्रदेश की सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर रही है, जिससे किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है।