Loading...
अभी-अभी:

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

image

Jul 30, 2017

महासमुंद : जिले में कम वर्षा के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई हैं। किसान अपने खेतो में रोपा, बियासी के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जिले में 20 प्रतिशत ही किसानों के पास सिंचाई की सुविधा हैं, बाकी किसान वर्षा पर आधारित खेती करते हैं। जहां खण्ड वर्षा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। वहीं कृषि विभाग के आला अधिकारी भी कम वर्षा होना स्वीकारते हुए अच्छी बारिश होने की बात कह रहे हैं।

महासमुंद जिले की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर हैं। इस वर्ष जिले में 2 लाख 36 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं, लेकिन अभी तक जिले में 40 प्रतिशत ही रोपा हो पाया हैं और बियासी 0.84 प्रतिशत, जो एक प्रतिशत से भी कम हैं। जिसका मुख्य कारण कम वर्षा का होना हैं। जिले के पांचों विकास खण्डों को मिलाकर अभी तक 469 मिमी वर्षा हुई हैं, जो औसत वर्षा से 72 मिमी कम हैं। जिले में किसान खुरा बोनी कर बियासी के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। खेती-किसानी पिछड़ती देख किसान अब परेशान हैं।  

इस पूरे मामले कृषि विभाग के आला अधिकारी कम बारिश होना स्वीकार रहे हैं और किसानों को खेत के आस-पास के सिंचाई के संसाधनों से पानी की आपूर्ति करनें की सलाह दे रहे हैं। महासमुंद जिले में किसान ज्यादातर धान की ही परांपरागत खेती करते हैं। जिसमें पानी की काफी आवश्यकता होती हैं, पर खण्ड वर्षा के कारण इस वर्ष किसानों की चिंता बढ़ गई हैं।