Loading...
अभी-अभी:

बिजली विभाग की लापरवाही से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

image

Jul 18, 2017

मुंगेली : दाउपारा में आज एक महिला की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने विभाग की लापरवाही और मुआवजे की मांग को लेकर बिलासपुर मुंगेली मुख्यमार्ग में चक्काजाम करते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी दिखाई। वहीं आम नागरिकों द्वारा किये गए चक्काजाम को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रही। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दिये और मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार की राहत राशि प्रदान किया। साथ ही घटना की जांच कर दोषियों पर कार्यवाई का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया।

हादसे के बारे में लोगों ने बताया कि सिटी कोटवाली क्षेत्र के दाउपारा की रहने वाली महिला जानकी रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकली थी। रोड के डिवाइडर में लगे जाली के पास फूल तोड़ने के लिए रुकी। उसी दौरान बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना की सूचना लोगों ने परिजनों को दी और परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

गौरतलब हो कि जिला प्रशासन के द्वारा दो दिन पूर्व ही डिवाइडर में लगे जाली को निकालने का आदेश दिया था। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस आदेश को नजरअंदाज किया। यही वजह हैं कि एक गरीब महिला इस लापरवाही की शिकार हो गयी। जिसके चलते महिला की जान चली गयी। इस घटना के बाद से आम नागरिकों में विभाग के प्रति जमकर नाराजगी देखी गई।