Loading...
अभी-अभी:

बीत गए साल, नहीं बना पुल, कछुए की चाल से हो रहा निर्माण कार्य

image

Sep 27, 2017

धमतरी : जिले में इन दिनों पुल पुलिया के निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी गति से चल रहा हैं। जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं। साल भर बीत जाने के बाद भी एक पुल का निर्माण नहीं हो पाया। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि जिला प्रशासन और ठेकेदार लोगों की समस्या के प्रति कितने संजीदा हैं।

ताजा मामला शहर से लगे हुए मुजगहन गांव का हैं। जहां साल बीत जाने के बाद भी काम आधा भी नहीं हुआ हैं। इस रोड पर तकरीबन 1 करोड़ 43 लाख की लागत से 13 फीट ऊंचा पुल निर्माण किया जा रहा हैं, लेकिन निर्माण कार्य में लेटलतीफी बरते जाने के चलते समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया।

वहीं आने जाने के लिए एप्रोच रोड बनाया गया था, जो पानी में बह गया हैं। जिसके चलते लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर रास्ता पार कर रहे हैं। दरअसल आसपास के दर्जनों गांव के लोग रोजाना सफर तय किया करते हैं।

इसे आवागमन के लिए सुगम रास्ता माना भी जाता हैं, लेकिन निर्माण कार्य में लेटलतीफी से अब यही रास्ता आवागमन के साथ-साथ लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया हैं। गौरतलब हैं कि इसी पुल से होकर शहर के गन्दे पानी की निकाशी होती हैं और यही पुल गन्दे पानी की निकाशी का एकमात्र जरिया भी हैं।

जहां प्रधानमंत्री सड़क योजना की मदद से आवागमन को सुगम बनाने के लिए पुल का निर्माण किया जा रहा हैं। जिसको करीब 18 महीने में पूरा किया जाना हैं, लेकिन अभी तक कॉलम भी पूरा नहीं बन पाया हैं।

वहीं केन्द्रीय विद्यालय और नया रेस्ट हॉउस भी इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता हैं। जिसके वजह से प्रशासनिक अमले के अफसर आए दिन इस रोड से होकर गुजरते हैं। बावजूद इसके प्रशासनिक अमले के आलाधिकारियों को इसे देखने की फुर्सत नहीं हैं।

वहीं ठेकेदार और अधिकारियों की बेपरवाही का खामियाजा लोगों पर भारी पड़ रहा हैं। जिसके चलते ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत कर पुल का निर्माण जल्द करने की मांग की हैं। बहरहाल जिला प्रशासन जल्द ही सम्बन्धित अधिकारियों और ठेकेदार से तलब कर निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कह रहे हैं।