Loading...
अभी-अभी:

बुजुर्ग दंपत्ति ने की देहदान की घोषणा

image

Jul 28, 2017

गरियाबंद : जिले के एक बुजुर्ग दंपत्ति ने मरणोपरांत अपनी देह दान करने की घोषणा की हैं। सुरसाबांधा के रहने वाले सेवानिवृत बिसहतराम साहू और उनकी पत्नी थनवारिन बाई ने 25 जुलाई को एक शपथपत्र भरकर अपना शरीर दान करने की घोषणा की हैं।

बुजुर्ग दंपत्ति का कहना हैं कि उन्हें ये फैसला अपनी अंतरात्मा की आवाज से लिया हैं। जब पशु पक्षियों के शरीर के अंग काम आ सकते हैं, तो फिर मरने के बाद मनुष्य के शरीर के अंग काम क्यों नहीं आ सकते। बुजुर्ग दंपत्ति के इस फैसले से लोग बहुत प्रभावित हैं। वहीं 20 मई को छुरा जनपद सदस्य प्रेमलाल साहू और उनकी माता बोधिनबाई भी देहदान करने की घोषणा कर चुकी हैं।

प्रेमलाल ने बताया कि उनके देहदान करने के बाद क्षेत्र के कई लोगों ने उनसे संपर्क किया और उन्होंने भी देहदान करने की इच्छा जताई हैं। बिसहतराम साहू ने भी उनसें संपर्क किया था। प्रेमलाल को विश्वास हैं कि बिसहत राम के अलावा क्षेत्र के कई और लोग भी देहदान करने का फैसला ले सकते हैं।