Loading...
अभी-अभी:

बेरहमी से हुई चरवाहे की हत्या, गांव के बाहर अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश 

image

Nov 20, 2017

धमतरी : सोमवार को धमतरी के कोलियारी गांव में एक अर्धनग्न और खून से लथपथ हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को ईट से बुरी तरह से कुचला गया है। मृतक का नाम नोहरू राम बताया जा रहा है, जो गांव में गाय चाराने का काम करता था।

सुबह गांव वालों ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन सूचना मिलने के घण्टों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

वारदात रविवार को करीब देर रात को होने की आंशका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नोहरू राम रविवार रात आठ बजे अपने घर से निकला था। रात भर घर नहीं आने पर परिजन मृतक की पतासाजी कर रहे थे। उसी दौरान मृतक का शव गांव के बाहर मिला।

मृतक का शव खून से तरबतर और शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले। जिसके चलते माना जा रहा है कि कत्ल सुनियोजित तरीके से किया गया है, साथ ही शव अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ था। बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कह रही है।