Loading...
अभी-अभी:

बोनस के साथ धान खरीदी शुरू, कोचियों पर प्रशासन की पैनी नजर

image

Nov 15, 2017

बेमेतरा : जिले में आज से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूर्ण कर ली है। प्रशासन की कोचियों पर पैनी नजर रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 5 एकड़ वाले किसान 4 बार से ज्यादा धान नहीं बेच पाएंगे।

आज से पूरे छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा धान खरीदी किया जायेगा। जिसके तहत बेमेतरा जिला में भी प्रशासन ने तैयारी कर ली है। बेमेतरा जिला में कुल 85 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जायेगी। जिसको लेकर पूरी तैयारी हो गई है। वहीं जिला प्रशासन ने आस-पास के राज्यों से अवैध तरीके से धान लाने वाले और कोचियों पर पैनी नजर बनाये हुए है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने धान खरीदी को लेकर साफ हिदायद दे रखी है कि धान खरीदी के लिए किसान 1 एकड़ को एक बार में और 5 एकड़ वाले 4 बार ही अपना धान बेच सकते है। इससे ज्यादा लाने पर किसानों का धान नहीं खरीदा जायेगा।

आपको बता दें कि इस साल राज्य सरकार के द्वारा किसानों के धान की फसल को समर्थन मूल्य के साथ 300 रुपये बोनस के साथ खरीदा जायेगा। जिसको लेकर कोचिये अपना धान छत्तीसगढ़ में खपाने का भरपूर प्रयास करेंगे।

जिसे देखते हुए प्रशासन पूरे अलर्ट पर है और कलेक्टर ने जिले से सभी मजिस्ट्रेट को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। वहीं बेमेतरा जिले में बिना मंडी पर्ची के धान ले जाने वालों पर कार्यवाई भी शुरू कर दी गई है।