Loading...
अभी-अभी:

ब्लू व्हेल गेम खेलती पकड़ी गई महिला कर्मचारी

image

Sep 12, 2017

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर की एसडीएम ने स्कूल निरीक्षण के दौरान एक महिला कर्मचारी को खतरनाक ब्लू व्हेल गेम खेलते पकड़ा। जानकारी के मुताबिक जशपुर के बगीचा एसडीएम चेटबा हाई स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंचे। एसडीएम ने देखा कि महिला कर्मचारी मोना तिर्की ने खुद को चोटिल किया हुआ है। इस पर एसडीएम को शक हुआ और फिर जांच में महिला कर्मचारी ब्लू व्हेल गेम खेलती पाई गई।

महिला कर्मचारी ने अपने हाथ पर ब्लू व्हेल का लोगों बना रखा था। जशपुर जिले के जरिया गांव की रहने वाली इस महिला कर्मचारी मोना की कांउसलिंग कराई गई और समझाइस देकर घर भेज दिया गया है।

महिला कर्मचारी को जी-मेल पर ब्लू व्हेल गेम का लिंक​ भेजा गया था। पूछताछ में महिला ने बताया कि ईमेल से लिंक हट गया है और भेजने वाले का नाम भी उसे नहीं पता है। महिला ने काउंसलिंग के बाद अब ब्लू व्हेल गेम नहीं खेलने की बात कही है। महिला कर्मचारी के मोबाइल से भी गेम डिलीट कर दिया गया है।

एसडीएम कुलदीप शर्मा ने बताया कि महिला कर्मचारी की काउंसिलिंग कराकर उसके परिजनों को सतर्क कर दिया गया है। कर्मचारी ने भी अब ब्लू व्हेल गेम नहीं खेलने की बात कही है। मामले को लेकर जशपुर एसपी प्रशांत ठाकुर ने जिले भर में ब्लू व्हेल गेम को लेकर जागरुकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।