Loading...
अभी-अभी:

भटकती रही इलाज के लिए दुष्कर्म पीड़िता, लगाया 5 अस्पतालों के चक्कर

image

Sep 6, 2017

मुंगेली : पथरिया इलाके में बीते दिनों रात में महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया हैं। इसके बाद भी पीड़िता के साथ मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई।

पीड़ित महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए 5 अस्पतालों के चक्कर लगवाया गया। जो बहुत ही निंदनीय हैं। वहीं मूकदर्शक बनी पुलिस उसे पूरे दिन अस्पताल से अस्पताल लेकर घूमती रही। इसका मुख्य कारण महिला डॉक्टर का नहीं होना बताया गया।

वहीं महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने महिला के साथ स्वास्थ्य विभाग के बर्ताव की निंदा करते हुए दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर जमकर बिफरे। उन्होंने सरकार के ऊपर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा आखिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के क्षेत्र पथरिया में महिला चिकित्सक क्यूं नहीं हैं। इस पर धरमलाल कौशिक से जवाब देने की बात कही हैं।