Loading...
अभी-अभी:

मंत्री महेश गागड़ा से नाराज 25 बीजेपी कार्यकार्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

image

May 18, 2017

बीजापुर। लगातार तीसरी बार बीजापुर विधानसभा सीट जीतने वाले मंत्री महेश गागड़ा से नाराज 25 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंत्री महेश गागडा उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं और अब उन्हें कांग्रेस की नीतियां पसंद आने लगी हैं। वहीं इन कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर महासचिव सत्तार अली ने सभी 25 कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इसके बाद आने वाले समय में और भी अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में प्रवेश करेंगे।