Loading...
अभी-अभी:

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या 

image

Oct 22, 2017

सुकमा : नक्सलियों की घटिया करतूत एक बार फिर सामने आई है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए ओड़ीसा के मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। 

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बिचनाचल से हथियारबंद नक्सली नाव के सहारे चित्रकोंडा घाट पहुंचे। वहां काम कर रहे ग्रामीण समा पंगी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।