Loading...
अभी-अभी:

युवती का 3 साल तक होता रहा शारीरिक शोषण, युवक पर अपराध दर्ज

image

Jul 18, 2017

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ थाने में 20 वर्षीय लड़की ने बधियाटोला निवासी करण ठाकुर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज कराया हैं। वहीं लड़के की मां और चाचा पर दो माह का गर्भपात करने का आरोप लगाया हैं।

डोंगरगढ़ थाने में शनिवार को 20 वर्षीय लड़की ने बधियाटोला निवासी करण ठाकुर पर शादी का झांसा देकर तीन सालों से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। करण की मां सीमा, चाचा नितिन ठाकुर पर बहला फुसला कर मई माह में राजनांदगांव के एक नर्स से दो माह का गर्भ गिराने का आरोप लगाया हैं। जिसपर पुलिस दुष्कर्म व भ्रूणहत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई हैं।