Loading...
अभी-अभी:

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती

image

Oct 31, 2017

बिलासपुर : सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर मंगलवार को ’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर नगर में 31 अक्टूबर 2017 को सुबह 7 बजे एकता दौड़ आयोजित किया गया। एकता दौड़ का प्रारंभ नेहरू चैक, राजीव गांधी चैक, सिटी कोतवाली चैक, तारबाहर चैक एवं भारतीय नगर चौक बिलासपुर से प्रारंभ होकर पुलिस ग्राउण्ड में पहुची।

पुलिस ग्राउण्ड में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। दौड़ में विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद लखनलाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, समाज के विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधि, स्कूल और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एन.एस.एस., एन.सी.सी. नेहरू युवा केन्द्र, पुलिस, होमगार्ड आदि ने भाग लिया।