Loading...
अभी-अभी:

लकड़बग्घा गिरा नाले में, हो गया घायल

image

Nov 1, 2017

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत उदउदा गांव के जंगल किनारे स्थित पवासी नाला में वन्य प्राणी लकड़बग्घा गिरकर घायल फंसा हुआ था। जिसे देखने लोग वहां धीरे-धीरे इकट्ठे होने लगे थे। घायल लकड़बग्घा लोगों के लिए खतरा हो गया था।

गांव वालों द्वारा इस बात की जानकारी वन विभाग में दी गई। सूचना पर तत्काल वन अमला ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे पिंजड़े में डाला जा सका।

वहां मौजूद डॉक्टर से उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया। उसे धरमजयगढ़ वन मंडल कार्यालय में लाकर और बेहतर उपचार करवाया गया। ठीक होने के बाद लकड़बग्घा को बिलासपुर अभ्यरण्य कानन पेंडारी ले जाकर छोड़ा गया।