Loading...
अभी-अभी:

लेखापाल सहित 2 कर्मचारियों ने की फरियादी की पिटाई

image

Sep 21, 2017

दन्तेवाड़ा : गीदम नगरपंचायत के कर्मचारियों की गुंडागर्दी सामने आई हैं। वार्ड नम्बर 12 में पसरी गंदगी की शिकायत करने गए वार्डवासी विनय गुप्ता की कर्मचारियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना से बौखलाए वार्डवासियों ने कर्मचरियों के खिलाफ गीदम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी हैं। 

बताया जा रहा हैं कि गीदम के वार्ड नम्बर 12 में पिछले कई दिनों से गंदगी पसरी हुई थीं। जिसकी शिकायत लेकर वार्डवासी विनय उर्फ पप्पू गुप्ता नगर पंचायत गए। नगर पंचायत के लेखापाल कृष्णा राव विनय गुप्ता के बीच कुछ कहा सुनी हो गई।

उतने में ही नगर पंचायत के लेखापाल कृष्णा राव सहित अन्य 2 कर्मचरियों ने विनय गुप्ता की जम कर पिटाई कर दी। विनय के हाथ पैर और शरीर में गंभीर चोट आई हैं। वहीं इस सम्बंध में नगर पंचायत में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अरविंद गुप्ता ने बताया कि कृष्णा राव व 2 अन्य कर्मचरियों के द्वारा विनय गुप्ता को जमीन में पटक कर लात घूसों से मारा गया।

साथ ही विनय के ऊपर सूजे से भी हमला किया गया। झगड़े को देखते हुए बीच बचाव किया। वहीं इस सम्बंध में दूसरे पक्ष का कहना हैं कि विनय गुप्ता शराब पी कर नपं परिसर में शोरगुल कर रहा था। साथ ही महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया। उनके साथ मारपीट नहीं की, केवल धक्का मार कर नपं से बाहर भगाया। 

इस संबंध में गीदम पुलिस थाने के एसआई डीडी सिंग ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा थाने में एफआईआर करवाई गई हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 294, 523 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दिया गया हैं।