Loading...
अभी-अभी:

विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने दिखाई सद्भावना दौड़ को हरी झंडी

image

Aug 14, 2017

महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। सद्भावना दौड़ में स्कूली बच्चें, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक मौजूद थे। महासमुंद के निर्दलीय विधायक डॉ विमल चोपड़ा व नगरपालिका के उपाध्यक्ष कौशल्या बंसल ने सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सद्भावना दौड़ मिनी स्टेडियम से निकलकर नेहरू चौक, गांधी चौक एवं कचहरी चौक होते हुए वापस मिनी स्टेडियम पहुंची। जहां मुख्य अतिथियों ने संबोधन करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की।