Loading...
अभी-अभी:

शराब के नशे में विवाद, संजीवनी ने घायलों को अस्पताल ले जाने से किया इंकार

image

Apr 14, 2017

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के सरकारी शराब दुकानों में अब अवैध रूप से आहता खोल दिया गया है। इस आहते से अब विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी अवैध आहाते से शराब पीने के बाद शराब के नशे में दिनदहाड़े 2 व्यक्तियों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही खून से लथ-पथ हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने संजीवनी 108 को फोन किया। मौके पर पहुंची  संजीवनी 108 ने शराब के मामले में घायलों को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। हालांकि बाद में घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया।