Nov 16, 2017
जांजगीर/चांपा : जिले के सक्ती थाना अंतर्गत ग्राम टेमर के रहने वाले एक नाबालिग लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से प्रेम करता था। लड़की से शादी करने की बात कहकर उसे भगाकर राजस्थान ले गया था।
दरअसल करीब एक माह पूर्व लड़की के परिजनों ने सक्ती थाने आकर अपनी लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से सक्ती पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि गांव का ही रहने वाले एक नाबालिग लड़के के साथ किशोरी राजस्थान के झुंझुन में रह रही है।
जिसके बाद सक्ती पुलिस ने टीम गठित कर राजस्थान के लिए रवाना किया। जहां से दोनों नाबालिग को कब्जे में लेकर सक्ती लाया गया। किशोरी ने बताया कि नाबालिग लड़के ने उसे शादी की बात कहकर भगाकर राजस्थान ले गया और शारीरिक सम्बन्ध बनाया। जिसके बाद सक्ती पुलिस ने नाबालिग लड़के पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बाल सम्प्रेषण गृह भेज दिया है।