Loading...
अभी-अभी:

शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

image

Nov 2, 2017

जांजगीर/चांपा : सक्ति थाना क्षेत्र के ग्राम टेमर में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सक्ति थाना क्षेत्र के ग्राम टेमर में रहने वाली पीड़िता ने ग्राम बोईडीह के रहने वाले संजू पटेल के खिलाफ सक्ति थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि शादी का झांसा देकर संजू पटेल उसका दैहिक शोषण करता था।

जब इसकी जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई, तो पीड़िता अपने परिजनों के साथ उनके घर गई और शादी करने के लिए कहने लगी, पर आरोपी  ने अपनाने से इंकार कर दिया। पीड़िता के माता-पिता को भी अपमानित करते हुए घर से भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने सक्ति थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।