Loading...
अभी-अभी:

संकल्प सिद्धि कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से बदसलूकी

image

Sep 3, 2017

दंतेवाड़ा : जावंगा ऑडिटोरियम में आयोजित संकल्प सिद्धि कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से बदसलूकी का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में बस्तर सांसद दिनेश कश्यप सहित कई वरिष्ठ लोग शामिल थे। बताया जा रहा है  कार्यक्रम स्थल में मौजूद लोगों ने मीडिया कर्मियों से उनके कैमरे को कुर्सी के नीचे फेंककर कुर्सी छोड़ने के लिए कहा गया, इस तरह के व्यवहार से क्षेत्र के मीडिया कर्मियों में खासा आक्रोश है। 

मामले में कांग्रेस विधायक देवती कर्मा ने कहा कि दंतेवाड़ा में मीडिया कर्मियों का लगातार अपमान किया जा रहा है जो ठीक नहीं है। वहीं मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वो मीडिया का सम्मान करते हैं और दंतेवाड़ा कलेक्टर से भी कहा है कि जो भी कार्यक्रम होता है उसमे मीडिया को विशेष स्थान दिया जाएं। दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा ने कहा कि भाजपा के द्वारा लगातार  मीडिया का तिरस्कार के मामले दन्तेवाड़ा में निकल रहे  है।  यह गलत बात है।