Loading...
अभी-अभी:

सर्चिंग अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल

image

May 19, 2017

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दोरनापाल और मिसमा के बीच नक्सलियों ने शुक्रवार को आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें दो जवान गंभीर घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से राजधानी रायपुर भी रैफर किया जा सकता है। गौरतलब है कि जिल में बढ़ती नक्सली गतिविधियों के चलते सुरक्षा बलों ने इन दिनों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को भी जब सुरक्षा बल सर्चिंग अभियान के निकलने थे तो नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।