Loading...
अभी-अभी:

स्वास्थ्य केंद्र का हुआ लोकार्पण, लंबे समय से हो रही थी मांग

image

Dec 25, 2017

दुर्ग। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा ने देश भर में कई आयोजन किए। वहीं दुर्ग नगर निगम के वार्ड 4 गयानगर में स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस लोकार्पण कार्यक्रम में नगर निगम के भाजपा की महापौर चन्द्रिका चंद्रकार,भाजपा जिला अध्यक्ष उषा टावरी,पार्षद दिनेश देवांगन ,सहित वार्डवासी भी उपस्थित रहे।

25 हजार वार्डवासियों को समय पर मिल सकेंगी स्वास्थ्य सेवाएं...

स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण समारोह में पहुंची महापौर ने कहा कि इस क्षेत्र में लम्बे समय से स्वास्थ्य केंद्र की मांग की जा रही थी, वार्डवासियों को छोटे-छोटे इलाज के दूर जाना पड़ता था, अब स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण के बाद 25 हजार वार्डवासियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

इस स्वास्थ्य केंद्र का संचालन नगर निगम दुर्ग और स्वास्थ्य विभाग करेंगे। इस शासकीय कार्यक्रम का लोकार्पण भाजपा शासित निगम ने भाजपा की जिला अध्यक्ष उषा टावरी से कराया, इस बारे में जब महापौर से पूछा गया की जब कार्यक्रम शासकीय है, तो लोकार्पण भाजपा की जिला अध्यक्ष से क्यों, तो उनका कहना था, कि निगम में भाजपा का शासन है, वहीं प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है, ऐसे में उद्घाटन किसी से भी कराया जा सकता है।