Loading...
अभी-अभी:

हाथियों व ग्रामीणों के बीच जंग जारी, 1 की मौत

image

Sep 23, 2017

रायगढ़ : पूरा धरमजयगढ़ वन मंडल जंगली हाथियों से थर्राया हुआ हैं। हाथी व इंसानों के बीच जंग लगातार जारी हैं। इस जंग में कभी हाथी से इंसान की मौत, तो इंसान से हाथियों की मौत जारी हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल में एक माह के भीतर हाथियों से 5 लोगों की जाने जा चुकी हैं और 2 हाथियों की मौत भी हो गई हैं।

वन विभाग कुछ भी कर पाने में अब तक नाकाम साबित हुआ हैं। इसी कड़ी में गांव सिथरा रामनगर निवासी रामनाथ राठिया गुरूवार को पास के ही जंगल में भैंस चराने निकला था। जब वह शाम तक वापस नहीं आया, तो परिजन उसकी तलाश में लग गए।

अगली सुबह सिथरा के जंगल में उसकी लाश मिली। घटना स्थल को देखने से साफ हो गया कि रामनाथ की मौत हाथी के कुचलने से हुई हैं। क्योंकि 4 दिनों से क्षेत्र में हाथी मंडरा रहे हैं। घटनास्थल में हाथी के पैरों के निशान भी देखे गए। इसके बाद तत्काल ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस में सूचना दी।

सूचना पर पुलिस और वन अमला मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में अंतिम क्रिया कर्म हेतु 25 हजार रुपए नगद दिए। मौके पर पहुंचे वन अमला पर गांव वालों ने आरोप लगाए हैं कि 4 दिनों से क्षेत्र में हाथी विचरण कर रहे हैं। 

वन विभाग के कोई भी अधिकारी कर्मचारी समय पर नहीं आते और न ही हाथी भगाने में ग्रामीणों की मदद करते हैं। मशाल फटाखा भी नहीं दिया जाता हैं। इस तरह गांव वासियों में वन विभाग के प्रति खासा आक्रोश की चिंगारी देखने को मिल रही हैं, जो कभी भी आग का रूप ले सकती हैं।