Loading...
अभी-अभी:

भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

image

Mar 31, 2019

टी.एल. सिन्हा : मगरलोड नगर पंचायत ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड में कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत को पूरे विश्व में पहचान मिलने लगी है। देश में अर्थव्यवस्था को मजबूत किया गया है। उनके नेतृत्व में भारत देश विकास की ओर अग्रसर है 5 साल की नेतृत्व में भारत देश को पूरा विश्व  लोहा मान रही है। 

छत्तीसगढ़ शासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शासन ने हमें झुनझुना पकड़ा दिया। बिजली बिल हाफ नहीं हुआ दो लाख राशि का कर्जा माफ नहीं हुआ। शराबबंदी पूरा नहीं हुआ। जिसके कारण छत्तीसगढ़ का विकास रुकने लगा है। और हम कांकेर लोकसभा क्षेत्र से लाखों मतदाताओं के आशीर्वाद से विजय होंगें।

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मगरलोड ब्लॉक के भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू महामंत्री भवानी यादव विजय यादव हीरालाल साहू तुलाराम टंडन वैष्णव शरण साहू मुकेश साहू नरेश सिनहा टीकम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।