Loading...
अभी-अभी:

सीएम रमन की अटल विकास यात्रा पहुंची बेमेतरा

image

Sep 27, 2018

दिलीप साहू : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान आज बेमेतरा जिले  के साजा-घमधा विधानसभा के  साजा में आयोजित आमसभा को संबोधित 138 करोड़ 05 लाख 13 हजार रूपए लागत के 68 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को विकास कार्यों की सौगात दी। जिनमे 54 करोड़ 37 लाख 54 हजार रूपए लागत के 15 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 83 करोड़ 67 लाख 59 हजार रूपए लागत से बनने वाले 53 विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

समारोह में राजमाता विजयाराजे कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 34 लाख रूपए, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजनांतर्गत 50.88 लाख रूपए का वितरण किया गया । मुख्यमंत्री डॉ. सिंह जिन कार्यों का लोकार्पण किया उसमें प्रमुख रूप से साजा-सोमईकला-चिल्फी-बेन्दरची-रणवीरपुर मार्ग का उन्नतीकरण लंबाई 13 कि.मी. कार्य की लागत राशि 24 करोड़ 09 लाख 28 हजार रूपए, थानखम्हरिया में विश्राम गृह एक करोड़ 19 लाख रूपए, साजा में अधिकारी, कर्मचारियों हेतु आवास निर्माण कार्य 4 करोड़ 88 लाख रूपए, उप स्वास्थ्य केन्द्र खाती 7 लाख रूपए शामिल है। 

वही मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह  ने बम्हनी, समुंदवारा मार्ग में करवा नाला पर उच्च स्तरीय पूल निर्माण कार्य (लो.नि.वि. सेतु संभाग राजनांदगांव) लागत 7 करोड़ 73 लाख रूपए, सुखरीकला से सुखरीखुर्द के बीच आमनेर नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य 6 करोड़, सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण कोपेडबरी, अगरी, दर्री, टूरासेमरिया में 56 लाख रूपए, हाथीडोब जलाशय शीर्ष एवं नहर में मिट्टी का कार्य तथा पक्के कार्याें का निर्माण 2 करोड़ 22 लाख रूपए, करूवा व्यपवर्तन वियर के एवटमेन्ट वाॅल का पुर्ननिर्माण एफलक्स बण्ड का पिचिंग कार्य स्लूस गेट एवं लघु नहरों का जीर्णाेंद्धार 10 करोड़ 15 लाख रूपए, गब्दी व्यपवर्तन  तट मुख्य नहर का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग एक नग एक्वाडक्ट का निर्माण कार्य 2 करोड़ 98 लाख 70 हजार रूपए, डोटू व्यपवर्तन योजना की बायी तट नहर की आर.डी. 7680 पर एक्वाडक्ट का निर्माण कार्य (डी.एम.एफ.) 39 लाख 26 हजार, कारेसरा नलजल प्रदाय योजना 51.65 लाख रूपए, बनरांका जल प्रदाय योजना 53.87 लाख रूपए, बोरतरा नलजल प्रदाय योजना 55.38 लाख रूपए, सोमईखुर्द नलजल प्रदाय योजना 17.27 लाख रूपए, नौकेशा (लालपुर) नलजल प्रदाय योजना 17.31 लाख रूपए, सोमईकला नलजल प्रदाय योजना 19.09 लाख रूपए, श्यामपुरकांपा नलजल प्रदाय योजना 15 लाख रूपए, भरदाकला एवं भेण्डरवानी नलजल प्रदाय योजना प्रत्येक के लिए 19.95 लाख रूपए, कारेसरा में सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन निर्माण कार्य 10 लाख रूपए, ग्राम तेन्दोभाठा में गौठान के पास तालाब का पिंचिंग कार्य तथा तालाब पारा गौठान समतलीकरण 15 लाख रूपए, तेन्दोभाठा वार्ड क्रमांक एक में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10 लाख रूपए, हायर सेकण्डरी स्कूल देवकर पहुंच मार्ग, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवकर पहुंच मार्ग 16.08 लाख रूपए, पथर्रीकला हाईस्कूल पहुंच मार्ग निर्माण कार्य 12.20 लाख, हाईस्कूल भवन कन्हेरा में पहुंच मार्ग 19.75 लाख रूपए, बरेठ, खपरी, उसलापुर, चिजगांव, पलेनी, बरगा मार्ग का निर्माण कार्य 56.53 लाख रूपए, घिवरी मोड़ से टुरासेमरिया पहुंच मार्ग निर्माण कार्य 31.07 लाख रूपए, मोहतरा चैक से अमलीडीह मार्ग के दोनों तरफ से नाली निर्माण कार्य 19.98 लाख रूपए, साजा ब्लाॅक के अंतर्गत चार उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए 28 लाख रूपए के कार्य प्रमुख रूप से शामिल का शिलान्यास किया ।

मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह  के द्वारा 798 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी सीजन 2017-18 की ओला वृष्टि क्षतिपूर्ति राशि 87 लाख 40 हजार रूपए का बीमा राशि प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री राजमाता विजयाराजे कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 170 हितग्राहियों को 34 लाख रूपए, भगिनी प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत 32 हितग्राहियों को एक लाख 56 हजार रूपए, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 2638 बच्चों को 50 लाख 88 हजार रूपए की राशि वितरित किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन का वितरण, स्वायल हेल्थ कार्ड, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों को टूल किट्स का वितरण और 1000 से ज्यादा महिलाओ को साइकिल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री पुन्नूलाल मोहले , सहकारिता मंत्री दयाल दास बघेल , संसदीय सचिव लाभचंद बाफना , विधायक अवधेश सिंह चंदेल सहित हजारो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।