Loading...
अभी-अभी:

सीएम रमन सिंह बस्तर में देंगे करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात

image

Sep 28, 2018

आशु तिवारी : प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह कल एक दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों को करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे साथ ही बस्तर की महत्वकांक्षी परियोजना रावघाट रेल लाइन का भूमिपूजन भी करेंगे।पुरे कार्यक्रम को शहर के  ऐतिहासिक लालबाग मैदान में संपन्न किया जायेगा जहाँ मुख्यमंत्री विशाल आमसभा को सम्बोधित भी करेंगे।  इस दौरान बस्तर के प्रभारी मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय समेत स्कूली शिक्षा मंत्री केदार कश्यप व् वन मंत्री महेश गागड़ा समेत कई जनप्रतिनिधि व् आलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बस्तरवासियो को 3133 करोड़़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमे बस्तर की सबसे महत्वकांक्षी योजना (रावघाट रेल परियोजना) जगदलपुर से रायपुर को रेलमार्ग से जोडने के लिए 2500 करोड रू. की लागत से जगदलपुर से रावघाट तक 140 किलोमीटर लम्बी रेललाईन का भूमिपूजन करेंगे। इस रेल मार्ग में जगदलपुर और रावघाट के बीच कोंडागांव, नारायणपुर, और भारंडा स्टेशन होंगे। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इसके साथ ही 541.88 करोड़ रूपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के बेड़मा से जगदलपुर तक 119 किलोमीटर तक किए गए सडक चौडीकऱण  व  उन्नयन कार्य का लोकार्पण करेंगे।इसके अलावा विभीन्न शासकीय योजनाओ के तहत 440 हितग्राहियो को लगभग 80 लाख रू. के सामान व चेक का भी वितरण  मुख्यमंत्री अपने हाथो करेंगे। इधर मुख्यमंत्री  के एक दिवसीय प्रवास को देखते हुए बस्तर पुलिस ने भी सुरक्षा के कडे इंताजामात कर रखे है, , जिसमे डीआरजी की चार टीमों के आलावा सीएएफ व् जिला बल को भी तैनात किया गया है।  कांग्रेस द्वारा किसी तरह का उपद्रव न मचाया जाये इस पर भी खास नजर  रखी जाने की बात पुलिस ने कही है।